उत्तम कुमार
#03sep #24july उत्तम कुमार 🎂03 सितंबर 1926, अहिरितोला, कोलकाता ⚰️24 जुलाई 1980, बेल व्यू क्लिनिक, कोलकाता पत्नी: सुप्रिया देवी (विवा. 1963–1980), ज़्यादा बच्चे: गौतम चटर्जी पोता या नाती: गौरब चट्टर्जी माता-पिता: सत्कारी चटर्जी, चपला देबी उत्तम कुमार भारतीय सिनेमा में हिन्दी और बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता थे। उनका मूल नाम 'अरुण कुमार चटर्जी' था। मुख्य रूप से बंगाली सिनेमा में काम करने वाले उत्तम कुमार एक अभिनेता होने के साथ-साथ फ़िल्म निर्देशक, निर्माता, गायक और संगीतकार भी थे। जिस तरह हिन्दी सिनेमा में राज कपूर और नरगिस की जोड़ी याद की जाती है, उसी तरह बंगाली सिनेमा में उत्तम कुमार और सुचित्रा सेन का कोई मुकाबला नहीं था। बंगाली सिनेमा में उत्तम कुमार को 'महानायक' की पदवी दी गई है। बंगाली फ़िल्मों के महानायक उत्तम कुमार का जन्म ब्रिटिश कालीन भारत में 3 सितम्बर , 1926 को भवानीपुर, कलकत्ता (वर्तमान कोलकाता ) में उनके गिरीश मुखर्जी मार्ग स्थित पुश्तैनी मकान में हुआ था। उन्होंने कोलकाता के ही 'साउथ सबर्बन स्कूल (मेन)' से स्कूली शिक्षा प्राप्त की।...