महमूद
#23july #29sep महमूद 🎂 29 सितंबर, 1932 जन्म भूमि मुम्बई, भारत ⚰️23 जुलाई, 2004 मृत्यु स्थान अमेरिका अन्य नाम महमूद अली अभिभावक पिता- मुमताज़ अली पति/पत्नी मधु अली कर्म भूमि मुम्बई कर्म-क्षेत्र अभिनेता मुख्य फ़िल्में 'प्यार किए जा', 'पड़ोसन', 'कुँवारा बाप' आदि। पुरस्कार-उपाधि फ़िल्मफेयर पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता (4 बार) नागरिकता भारतीय अन्य जानकारी तीन दशक लम्बे चले उनके कैरियर में इन्होंने 300 से ज़्यादा हिन्दी फ़िल्मों में काम किया। फ़िल्म जगत् के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता थे। उनका पूरा नाम महमूद अली था। तीन दशक लम्बे चले उनके कैरियर में उन्होंने 300 से ज़्यादा हिन्दी फ़िल्मों में काम किया। अपने बहुरंगीय किरदारों से दर्शकों को हँसाने और गंभीर भूमिका कर रुलाने वाले महमूद अभिनय के प्रति समर्पित थे। अपने बहुमुखी अभिनय और कला के प्रति समर्पण ने उन्हें बुलंदियाँ दी और उनको फ़िल्मफ़ेयर सहित कई पुरस्कारों का सम्मान मिला। उन्होंने कई फ़िल्मों में गीत ही नहीं गाये बल्कि फ़िल्मों का निर्माण और निर्देशन भी किया। जन्म और परिवार महमूद का जन्म 29 सितंबर, 1932, मुम्ब...