महमूद
#23july
#29sep
महमूद
🎂 29 सितंबर, 1932
जन्म भूमि मुम्बई, भारत
⚰️23 जुलाई, 2004
मृत्यु स्थान अमेरिका
अन्य नाम महमूद अली
अभिभावक पिता- मुमताज़ अली
पति/पत्नी मधु अली
कर्म भूमि मुम्बई
कर्म-क्षेत्र अभिनेता
मुख्य फ़िल्में 'प्यार किए जा', 'पड़ोसन', 'कुँवारा बाप' आदि।
पुरस्कार-उपाधि फ़िल्मफेयर पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता (4 बार)
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी तीन दशक लम्बे चले उनके कैरियर में इन्होंने 300 से ज़्यादा हिन्दी फ़िल्मों में काम किया।
फ़िल्म जगत् के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता थे। उनका पूरा नाम महमूद अली था। तीन दशक लम्बे चले उनके कैरियर में उन्होंने 300 से ज़्यादा हिन्दी फ़िल्मों में काम किया। अपने बहुरंगीय किरदारों से दर्शकों को हँसाने और गंभीर भूमिका कर रुलाने वाले महमूद अभिनय के प्रति समर्पित थे। अपने बहुमुखी अभिनय और कला के प्रति समर्पण ने उन्हें बुलंदियाँ दी और उनको फ़िल्मफ़ेयर सहित कई पुरस्कारों का सम्मान मिला। उन्होंने कई फ़िल्मों में गीत ही नहीं गाये बल्कि फ़िल्मों का निर्माण और निर्देशन भी किया।
जन्म और परिवार
महमूद का जन्म 29 सितंबर, 1932, मुम्बई, भारत में हुआ था। महमूद मशहूर नृतक मुमताज़ अली के बेटे और चरित्र अभिनेत्री मिन्नो मुमताज़ अली के भाई थे। महमूद ने अभिनेत्री मीना कुमारी की बहन मधु से विवाह किया था। आठ संतानों के पिता महमूद के दूसरे बेटे मक़सूद लकी अली जाने-माने गायक और अभिनेता हैं। निर्देशक के रूप में महमूद की अंतिम फ़िल्म थी 'दुश्मन दुनिया का'। 1996 में बनी इस फ़िल्म में उन्होंने अपने बेटे मंज़ूर अली को पर्दे पर उतारा था।
महमूद को पहला ब्रेक 1958 की फ़िल्म 'परवरिश' में मिला था, जिसमें उन्होंने राज कपूर के भाई की भूमिका निभाई थी। 1961 की "ससुराल" उनके कैरियर की अहम फ़िल्म थी, जिसके जरिए बतौर हास्य कलाकार स्थापित होने में उन्हें मदद मिली। 60 के दशक के हास्य कलाकारों की टीम की सफल शुरुआत के लिए भी "ससुराल" को अहम माना जाता है, क्योंकि इस फ़िल्म में महमूद के साथ-साथ शुभा खोटे जैसी हास्य अभिनेत्री ने भी अपनी कला के जौहर दिखाए।
प्रमुख भूमिका
1965 की फ़िल्म "जौहर महमूद इन गोवा" में उन्हें कॉमेडियन के साथ-साथ प्रमुख भूमिका निभाने का भी मौक़ा मिला। "प्यार किए जा" (1966) और "पड़ोसन" (1968) महमूद की दो सर्वाधिक यादगार भूमिकाओं वाली फ़िल्में हैं। "प्यार किए जा" में महमूद ने एक ऐसे युवक का किरदार निभाया, जो फ़िल्म निर्देशक बनना चाहता है और अपने बैनर 'वाह वाह प्रोडक्शन' के लिए वह अपने पिता (ओम प्रकाश) से आर्थिक मदद की उम्मीद रखता है। वहीं "पड़ोसन" में दक्षिण भारतीय गायक के किरदार में भी महमूद ने दर्शकों को खूब लुभाया।
अपनी बहुरंगीय किरदारों से दर्शकों को हँसाने और गंभीर भूमिका कर रूलाने वाले महमूद अभिनय के प्रति समर्पित थे। अपने बहुमुखी अभिनय और कला के प्रति समर्पण ने उन्हें बुलंदियाँ दी और उनको फ़िल्मफ़ेयर सहित कई पुरस्कारों का सम्मान मिला। उन्होंने कई फ़िल्मों में गीत ही नहीं गाये बल्कि फ़िल्मों का निर्माण और निर्देशन भी किया। जिसमें "छोटे नवाब", "भूतबंगला", "पड़ोसन", "बांबे टू गोवा", "दुश्मन दुनिया का", "सबसे बड़ा रुपैया" आदि शामिल है। जबकि विकलांगों पर बनी फ़िल्म "कुँवारा बाप" में किया गया उनका अभिनय आज भी उनकी यादों को ताजा करता है।महमूद के व्यक्तित्व में तमाम रंग थे। इनमें से एक था, नए लोगों को मौक़ा देना। उन्होंने 'छोटे नवाब' फ़िल्म में संगीतकार राहुल देव बर्मन को पहली बार मौक़ा देकर फ़िल्म उद्योग को एक बेहतरीन तोहफा दिया था। इसी प्रकार महमूद ने सुपर स्टार अमिताभ बच्चन की उस समय मदद की थी, जब वह संघर्ष के दौर से गुजर रहे थे। उनके कैरियर को बल देने के लिए महमूद ने 'बांबे टु गोवा' फ़िल्म बनाई थी।
निधन
अपने जीवन के आख़िरी दिनों में महमूद का स्वास्थ्य ख़राब हो गया। वह इलाज के लिए अमेरिका गए, जहाँ 23 जुलाई, 2004 को उनका निधन हो गया। दुनिया को हंसाकर लोट-पोट करने वाला यह महान् कलाकार नींद के आगोश में बड़ी खामोशी से इस दुनिया से विदा हो गया।
🎥
1943 क़िस्मत
1945 सन्यासी
1951 नादान
1952 मां
1953 दो बीघा ज़मीन
1954 नास्तिक
1954 नौकरी
1956 सीआईडी
1956 मेम साहब
1956 फंटूश
1957 बारिश
1957 प्यासा
1957 एक साल
1958 परवरिश
1958 हावड़ा ब्रिज
1959 क़ैदी नं. 911
1959 कागज के फूल
1959 छोटी बहन
1960 मियां बीवी रज़ी
1960 मंज़िल
1960 श्रीमान सत्यवादी
1961 छोटे नवाब
1961 प्यासे पंछी
1961 ससुराल
1962 राखी
1962 दिल तेरा दीवाना
1963 हमराही
1963 घर बसाके देखो
1963 गोदान
1963 कहीं प्यार ना हो जाए
1963 भरोसा
1963 ग्रहस्ति
1964 मामा जी पंजाबी फिल्म
1964 जिंदगी
1964 ज़िद्दी
1964 बेटी बेटे
1964 शबनम
1964 चित्रलेखा
1964 सांझ और सवेरा
1965 गोवा में जौहर-महमूद
1965 दो दिल
1965 नमस्ते जी
1965 Gumnaam
1965 भूत बंगला
1965 नीला आकाश
1965 बहू बेटी
1965 काजल
1966 प्यार किये जा
1966 मोहब्बत जिंदगी है
1966 बीवी और मकान
1966 पति पत्नी
1966 टोक्यो में प्यार
1966 दादी माँ
1967 चंदन का पालना
1967 मेहरबान
1967 गुनाहों का देवता
1967 पत्थर के सनम
1968 पड़ोसन
1968 आंखें
1968 नील कमल
1968 दो कलियाँ
1968 इज्जत
1968 साधु और शैतान
1969 मेरी भाभी
1969 बड़ी दीदी
1969 वारिस
1970 हमजोली
1970 जवाब
1970 मस्ताना
1971 मैं सुंदर हूं
1971 लाखों में एक
1971 पारस
1971 जौहर महमूद हांगकांग में
1971 नया ज़माना
1971 मेरे अपने
1972 बम्बई से गोवा
1972 गरम मसाला
1973 दो फूल
1973 जुगनू
1974 पॉकेटमार
1974 कुंवारा बाप
1974 उजाला हाय उजाला
1974 बदला
1974 दुनिया का मेला
1975 सलाखेन
1975 वरदान
1975 कैद
1976 गिन्नी और जॉनी
1976 जय बजरंग बली
1976 सबसे बड़ा रुपैया
1977 अमानत
1977 आफ़त
1977 बगदाद का चोर
1978 देस परदेस
1978 एक बाप छे बेटे
1979
जनता हवलदार
नोकर
1980 खंजर
1980 लूटमार
1980 मन पसंद
1982 सुराग
1982 खुद्दार
1986 महिला छात्रावास
1987 मजाल
1988 फैसला
1993
श्रीमान आशिक़
खलनायक
1994
जुआरी
चाँद का टुकड़ा
अंदाज़ अपना अपना
1995 गुड्डू
1996 दुश्मन दुनिया का
1998 घर बाजार
Comments
Post a Comment