राजिंदर कुमार
#20july #12july राजेंद्र कुमार (जुबली कुमार) 🎂 20 जुलाई 1929, सियालकोट, पाकिस्तान ⚰️ 12 जुलाई 1999, मुम्बई पत्नी: शुक्ला कुमार (विवा. ?–1999) बच्चे: कुमार गौरव, डिंपल पटेल, काजल तुली भाई: नरेश कुमार महान अभिनेता, निर्माता निर्देशक राजेंद्र कुमार एक फ़िल्म अभिनेता थे। राजेन्द्र कुमार 1960 और 1970 के दशक में फ़िल्मों में सक्रिय थे। राजेंद्र कुमार ने फ़िल्मों में अभिनय करने के अलावा कई फ़िल्मों का निर्माण और निर्देशन भी किया था। हिन्दी फ़िल्मों में अपने सफल अभिनय और बेमिसाल अदाकारी की वजह से राजेन्द्र कुमार ने जो स्थान बनाया है वहां तक पहुंचना हर अभिनेता का सपना होता है। राजेन्द्र कुमार की हर फ़िल्म इतनी हिट होती थी कि वह कई सालों तक बेहतरीन बिजनेस किया करती थी और यही वजह थी कि लोग उन्हें ‘जुबली कुमार’ के नाम से पुकारते थे। अपने रोमांटिक व्यक्तित्व की उन्होंने सिनेमा जगत में ऐसी छटा बिखेरी की उनकी फ़िल्में एक यादगार बन गईं। फ़िल्म 'आरजू' हो या 'आई मिलन की बेला'हर फ़िल्म में राजेन्द्र कुमार का एक अलग ही स्वरूप दर्शकों ने देखा। पश्चिम पंजाब के सियालकोट में 20 जुलाई , 1929 क...