Posts

Showing posts with the label 20जुलाई

जूही ब्बार

Image
#20जुलाई जूही बबर 20 जुलाई 1979 लखनऊ पति: अनूप सोनी (विवा. 2011), बीजॉय नांबियार (विवा. 2007–2009) माता-पिता: राज बब्बर, नादिरा बब्बर भाई: आर्य बब्बर, प्रतीक बब्बर जूही बब्बर एक भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री हैं। उन्होंने एक अभिनेता और निर्देशक दोनों के रूप में थिएटर में भी योगदान दिया है। वह प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता राज बब्बर की बेटी हैं। जूही के पहले पति बेजॉय नांबियार थे , जो एक पटकथा लेखक थे, जिनसे उन्होंने 27 जून 2007 को शादी की। जनवरी 2009 में दोनों का तलाक हो गया।  इसके बाद उन्हें टीवी अभिनेता अनूप सोनी से प्यार हो गया, जिनसे उनकी मुलाकात तब हुई जब वे दोनों जूही की मां नादिरा बब्बर द्वारा निर्मित एक नाटक में काम कर रहे थे। उस समय सोनी की शादी रितु से हुई थी और वह उससे दो बेटियों के पिता थे। 14 मार्च 2011 को, उनके तलाक को अंतिम रूप देने के बाद, जूही और अनूप सोनी की शादी हुई।जूही और सोनी का एक बेटा है, जिसका जन्म 2012 में हुआ। जूही ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत सोनू निगम के साथ काश आप हमारे होते से की थी । 2005  में, उन्होंने जिमी शेरगिल के साथ एक पंजाबी फिल्म , या...

नसीरूदीन शाह

Image
#20july  नसीरुद्दीन शाह 20 जुलाई 1950   मुख्य धारा एवं समानांतर फ़िल्म के महान अभिनेता निर्देशक नसीरुद्दीन शाह 20 जुलाई 1950   बाराबंकी पत्नी: रत्ना पाठक (विवा. 1982) भाई: ज़मीरुद-दीन शाह बच्चे: हीबा शाह, इमाद शाह, विवान शाह आने वाली फ़िल्म: टाइम मशीन माता-पिता: फ़ारूख सुल्तान, अले मोहम्मद शाह नसीरुद्दीन शाह एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। नसीरुद्दीन शाह भारतीय फ़िल्म उद्योग के सबसे प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक हैं। मुख्यधारा की व्यावसायिक सिनेमा से लेकर कला फ़िल्मों और नाटकों तक उन्होंने अपने अभिनय की बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया है। नसीरुद्दीन शाह इस नाम का ज़िक्र होते ही एक ऐसे साधारण पर आकर्षक व्यक्तित्व की छवि सामने आती है जिसकी अभिनय-प्रतिभा अतुलनीय है, जिसके चेहरे का तेज असाधारण है और हिन्दी सिनेमा में जिसके योगदान को किसी प्रमाण की आवश्यकता नहीं है।  नसीरुद्दीन शाह का जन्म 20 जुलाई 1950 को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुआ था। नसीरुद्दीन शाह की पत्नी का नाम रत्ना शाह है। इनके बेटे का नाम इमाद शाह है। नसीरुद्दीन शाह ने अजमेर तथा नैनीताल के सेंट जोसेफ कॉलेज ...

अभिनेत्री ग्रेसी सिंह

Image
अभिनेत्री ग्रेसी सिंह 🎂20 जुलाई, 1980 दिल्ली अभिनेत्री ,नर्तकी ग्रेसी सिंह का जन्म 20 जुलाई, 1980 को दिल्ली में हुआ था. उनके पिता स्वर्ण सिंह दिल्ली में एक बड़ी प्राइवेट कंपनी में ऊंचे पद पर हैं, मां वरजिंदर कौर टीचर हैं. बचपन में मां-पिता की इच्छा थी कि खूब पढ़-लिखकर ग्रेसी सिंह इंजीनियर या डाक्टर बनें. लेकिन पढ़ाई के बाद ही वह मॉडलिंग में आ गईं. शुरुआती भागदौड़ के बाद उन्हें टीवी शो “अमानत” में लीड रोल मिल गया. “अमानत” की शूटिंग के दौरान ही उन्होंने फिल्म “लगान” का स्क्रीन टेस्ट दिया और बाद में उन्हें इस फिल्म के लिए चयन भी कर लिया गया. “लगान” से पहले ग्रेसी सिंह फिल्म “हम दिल दे चुके सनम” में भी एक छोटी सी भूमिका निभा चुकी थीं लेकिन “लगान” में पहली बार वह लीड रोल में नजर आईं. आमिर खान स्टारर “लगान” एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई. फिल्म की सफलता ने ग्रेसी सिंह को बॉलिवुड में खास पहचान दिला दी. सीधी-सादी व्यक्तित्व वाली ग्रेसी सिंह बॉलिवुड की अन्य अभिनेत्रियों से हटकर हैं. वह फिल्मों में अंगप्रदर्शन की जगह अभिनय को तरहीज देती हैं. और शायद यही वजह भी रही कि उन्हें ज्यादा फिल्मकारों ने अपनी ...

गीता दत्त

Image
#20july #23nov गीता दत्त 🎂23 नवंबर 1930, मदारीपुर, बांग्लादेश ⚰️20 जुलाई 1972, सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, मुम्बई पति: गुरु दत्त (विवा. 1953–1964) बच्चे: तरुण दत्त, नीना दत्त, अरुण दत्त पोते या नाती: Nafeesa Memon, गौरि दत्त, करुणा दत्त भारतीय सिनेमा जगत में प्रसिद्ध पार्श्वगायिका जिसने अपनी दिलकश आवाज़ से लगभग तीन दशकों तक करोड़ों श्रोताओं को मदहोश किया। कालजयी फ़िल्म ‘प्यासा’ के अंत में इस फ़िल्म के गीतों को स्वर देने वाली पार्श्वगायिका गीता दत्त के पति प्रसिद्ध अभिनेता, निर्माता-निर्देशक गुरु दत्त थे। फ़िल्म जगत में गीता दत्त के नाम से मशहूर गीता घोष राय चौधरी का जन्म 23 नवंबर 1930 को फरीदपुर शहर में हुआ। जब वे महज 12 वर्ष की थी तब उनका पूरा परिवार अब बांग्लादेश में फरीदपुर से मुंबई आ गया। उनके पिता जमींदार थे। बचपन के दिनों से ही गीता दत्त का रुझान संगीत की ओर था और वह पार्श्वगायिका बनना चाहती थी। गीता दत्त ने अपनी संगीत की प्रारंभिक शिक्षा हनुमान प्रसाद से हासिल की। गीता दत्त को सबसे पहले वर्ष 1946 में फ़िल्म 'भक्त प्रहलाद' के लिए गाने का मौका मि...

राजिंदर कुमार

Image
#20july #12july राजेंद्र कुमार 🎂 20 जुलाई 1929, सियालकोट, पाकिस्तान ⚰️ 12 जुलाई 1999, मुम्बई पत्नी: शुक्ला कुमार (विवा. ?–1999) बच्चे: कुमार गौरव, डिंपल पटेल, काजल तुली भाई: नरेश कुमार महान अभिनेता, निर्माता निर्देशक राजेंद्र कुमार एक फ़िल्म अभिनेता थे। राजेन्द्र कुमार 1960 और 1970 के दशक में फ़िल्मों में सक्रिय थे। राजेंद्र कुमार ने फ़िल्मों में अभिनय करने के अलावा कई फ़िल्मों का निर्माण और निर्देशन भी किया था। हिन्दी फ़िल्मों में अपने सफल अभिनय और बेमिसाल अदाकारी की वजह से राजेन्द्र कुमार ने जो स्थान बनाया है वहां तक पहुंचना हर अभिनेता का सपना होता है। राजेन्द्र कुमार की हर फ़िल्म इतनी हिट होती थी कि वह कई सालों तक बेहतरीन बिजनेस किया करती थी और यही वजह थी कि लोग उन्हें ‘जुबली कुमार’ के नाम से पुकारते थे। अपने रोमांटिक व्यक्तित्व की उन्होंने सिनेमा जगत में ऐसी छटा बिखेरी की उनकी फ़िल्में एक यादगार बन गईं। फ़िल्म 'आरजू' हो या 'आई मिलन की बेला'हर फ़िल्म में राजेन्द्र कुमार का एक अलग ही स्वरूप दर्शकों ने देखा। पश्चिम पंजाब के सियालकोट में 20 जुलाई , 1929 को जन्मे राजेन...