सिद्धार्थ रे
#19july #08march सिद्धार्थ रे 🎂19 जुलाई 1963, मुम्बई ⚰️ 08 मार्च 2004, मुम्बई बच्चे: शिष्या रे पत्नी: शांतिप्रिया (विवा. 1999–2004) माता-पिता: चारुशीला शांताराम सिद्धार्थ रे एक 80 से लेकर 90 के दशक के जाने-माने अभिनेता थे। कई मूवीज में अपने उल्लेखनीय किरदार से पहचान बना चुके है जैसे 'वंश' 'बाजीगर' आदि। इसके पहले पनाह मूवी में बहुत अच्छा रोल इनका रहा। इन्होंने अपनी दक्षिण और हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री शांतिप्रिया से शादी की इसके बाद एक दिन अचानक इनकी असमय मृत्यु हो गयी। एक बहु प्रतिभाशाली कलाकार को भुला दिया गया भले कम लेकिन अच्छे किरदार निभाए। सिद्धार्थ रे का जन्म एक फ़िल्मी परिवार में हुआ था। वे वी. शांताराम के पोते थे। उनकी माँ चारुशीला रे, वी. शांताराम की पहली पत्नी विमला शांताराम की बेटी थीं। उनके पिता डॉ. सुब्रतो रे, एक बंगाली अर्थशास्त्री थे, जिन्होंने भारतीय सांख्यिकी संस्थान, कोलकाता से पीएचडी की थी। वे अपने परिवार के मातृ पक्ष से मराठी वंश के थे और अपने पैतृक पक्ष से बंगाली वंश के थे। उनके पिता एक कुशल सितार वादक थे। चारुशीला और डॉ. रे की मुलाकात एक रिक...