गुरु दत
#09july #19oct गुरु दत 🎂09 जुलाई 1925, ⚰️10 अक्तूबर 1964, पैडर मार्ग, मुम्बई पत्नी: गीता दत्त (विवा. 1953–1964) बच्चे: तरुण दत्त, नीना दत्त, अरुण दत्त पोते या नाती: Nafeesa Memon, गौरि दत्त, करुणा दत्त माता-पिता: वसन्ती पादुकोणे, शिवशंकर राव पादुकोणे गुरु दत्त वास्तविक नाम: वसन्त कुमार शिवशंकर पादुकोणे, हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता,निर्देशक एवं फ़िल्म निर्माता थे। उन्होंने 1950वें और 1960वें दशक में कई उत्कृष्ट फिल्में बनाईं जैसे प्यासा,कागज़ के फूल,साहिब बीबी और ग़ुलाम और चौदहवीं का चाँद। विशेष रूप से, प्यासा और काग़ज़ के फूल को टाइम पत्रिका के 100 सर्वश्रेष्ठ फिल्मों की सूचि में शामिल किया गया है और साइट एन्ड साउंड आलोचकों और निर्देशकों के सर्वेक्षण द्वारा, दत्त खुद भी सबसे बड़े फिल्म निर्देशकों की सूचि में शामिल हैं। उन्हें कभी कभी "भारत का ऑर्सन वेल्स" (Orson Welles) भी कहा जाता है। 2010 में, उनका नाम सीएनएन के "सर्व श्रेष्ठ 25 एशियाई अभिनेताओं" के सूचि में भी शामिल किया गया। गुरु दत्त 1950वें दशक के लोकप्रिय सिनेमा के प्रसंग में, काव्य...