मणि कोल
मणि कौल 🎂25 दिसम्बर 1944, ⚰️06 जुलाई 2011 मणि कौल 🎂25 दिसम्बर 1944 जन्म भूमि जोधपुर, राजस्थान ⚰️06 जुलाई 2011 (उम्र- 66 वर्ष) मृत्यु स्थान गुड़गाँव, हरियाणा कर्म-क्षेत्र फ़िल्म निर्देशक मुख्य फ़िल्में उसकी रोटी, आषाढ़ का एक दिन, दुविधा, इडियट, नौकर की कमीज़ पुरस्कार-उपाधि राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार (दो बार), फ़िल्मफेयर पुरस्कार (चार बार) नागरिकता भारतीय एक प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक थे। उसकी रोटी, आषाढ़ का एक दिन और सतह से उठता आदमी जैसी यथार्थ की पृष्ठभूमि से जुड़ी लीक से हटकर फ़िल्में बनाने वाले प्रख्यात फ़िल्म निर्देशक मणि कौल को नए भारतीय सिनेमा के पुरोधाओं में से एक माना जाता है। जल्दी ही दुनिया में उन्होंने बड़े फ़िल्मकारों के रूप में अपनी छवि बना ली। संसार के सभी श्रेष्ठ फ़िल्मकारों की फ़िल्में वे देखते थे और उन पर घंटों बात कर सकते थे। उन्होंने बर्कले विश्वविद्यालय में सिनेमा के छात्रों को पढ़ाया भी था। जीवन परिचय मणि कौल का जन्म 25 दिसम्बर 1944 को राजस्थान राज्य के जोधपुर शहर में हुआ था। मणि कौल पुणे के फ़िल्म संस्थान में ऋत्विक घटक के छात्र थे। उन्होंने ...