हिमेश रश्मिया
#23july
हिमेश रेशमिया
23 जुलाई 1973
मुम्बई
पत्नी: सोनिया कपूर (विवा. 2018), कोमल (विवा. 1995–2017)
बच्चे: स्वयं रेशमिया
माता-पिता: विपिन रेशमिया, मधु रेशमिया
अन्य नाम: हर, हिमेश, हिमेश भाई, म्यूजिकल हिट मशीन
1995 में तब 21 वर्षीय हिमेश ने कोमल से शादी की थी।उनका एक पुत्र स्वयं है। 2016 में दोनों ने आम सहमति से तलाक के लिए आवेदन दिया, जो 2017 में जाकर स्वीकृत हुआ। 2018 में हिमेश ने टीवी अभिनेत्री सोनिया कपूर से विवाह कर लिया।
हिमेश रेशमिया एक गायक, संगीतकार, गीतकार, अभिनेता तथा फिल्म निर्माता हैं, जो प्रमुखतः हिन्दी फ़िल्मों में कार्यरत हैं। वर्ष 1998 में आयी प्यार किया तो डरना क्या से बॉलीवुड फिल्मों में एक संगीतकार के रूप में पदार्पण करने वाले हिमेश ने अगले कुछ वर्षों में हेलो ब्रदर (1999), कुरुक्षेत्र (2000), जोड़ी नम्बर वन (2001) और हमराज़ (2002) जैसी फिल्मों में संगीत दिया; हमराज़ के लिए उन्हें उनका पहला फ़िल्मफेयर नामांकन मिला था। इसके बाद 2003 में उन्होंने तेरे नाम फिल्म में संगीत दिया, जिसकी संगीत एल्बम उस वर्ष की सर्वाधिक बिकने वाली एल्बम थी, और इसके लिए उन्हें फ़िल्मफेयर, स्क्रीन तथा स्टार गिल्ड समेत कई पुरस्कारों के लिए नामांकन प्राप्त हुए। तेरे नाम ने उन्हें बॉलीवुड में एक सफल संगीतकार के रूप में स्थापित किया, और फिर 2004 में उन्होंने रन, टार्ज़न, ऐतराज़ और दिल मांगे मोर जैसी फिल्मों में संगीत दिया।
2006 में वह लंदन के वेम्ब्ले स्टेडियम में प्रदर्शन करने वाले पहले भारतीय कलाकार बने।
🎥
आप का सुरुर द रियल लव सटोरी (2007)
क़र्ज़ (2008)
रेडियो (2009)
कजरारे (2010)
दमादम (2011)
खिलाडी 786 (2012)
अ न्यू लव इश्टोरी (2013)
द एक्स्पोस (2014)
तेरा सुरूर (2016)
Comments
Post a Comment