बी कौर

#05july 
बी कौर 
बलजिंदर कौर
🎂05 जुलाई 1991
संगरूर पंजाब
उनकी आवाज का जादू हर किसी के सिर पर चढ़कर बोलता है. वह अपने गानों से हर किसी को दीवाना बना लेती हैं.
हालांकि, उन्होंने बचपन में जो सपना देखा, उसे हर हाल में पूरा कर दिखाया.
हालांकि, उन्होंने बचपन में जो सपना देखा, उसे हर हाल में पूरा कर दिखाया.
5 जुलाई 1991 के दिन पंजाब के संगरूर में जन्मी बलजिंदर कौर को आज पूरी दुनिया कौर बी के नाम से जानती है. उनकी पढ़ाई लिखाई संगरूर में ही हुई. वहीं, उन्होंने ग्रैजुएशन आर्ट मीडियम से किया था. दरअसल, जब बलजिंदर स्कूल में थीं, उस वक्त सिंगिंग और डांस कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेती थीं. संगीत के प्रति रुझान देखकर बलजिंदर को ट्रेनिंग के लिए प्रोफेसर गुरु प्रताप सिंह गिल के पास भेजा गया, जिन्होंने इस हीरे को निखार दिया. 
साल 2010 के दौरान कौर बी ने म्यूजिक रियलिटी शो आवाज पंजाब दी 3 में हिस्सा लिया और टॉप-5 में जगह भी बनाई. हालांकि, इसके बाद वह शो से बाहर हो गई. अगले ही साल कौर बी ने पीटीसी पंजाबी वॉयस ऑफ पंजाब में हिस्सा लिया और फर्स्ट रनर अप रहीं. सिख परिवार से ताल्लुक रखने वाली कौर बी अपने माता-पिता की काफी लाडली हैं.
बलजिंदर के करियर की बात करें तो उन्होंने संगीत की दुनिया में अपना सफर साल 2013 में पंजाबी फिल्म डैडी कूल मुंडे फूल से किया. उन्होंने इस फिल्म में क्लासमेट गाना गाया, जो बंपर हिट रहा. इसके बाद उनका अगला गाना पिज्जा हट तो फैंस के दिल की धड़कन बन गया. इसके बाद परांदा, कानियां, जस्ट देसी, मां नू चिट्टी, अल्लाह हो, मिस यू, वेल्ली जट्ट, करुजिम और मित्रां दे बूट आदि गानों से उनकी शोहरत बुलंदियों पर पहुंच गई. 
अपने गानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली कौर बी विवादों में भी फंस चुकी हैं. कहा जाता है कि स्पीड रिकॉर्डिंग के स्टूडियो में कौर बी को लिरिसिस्ट बंटी बैंस के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया था. हालांकि, दोनों ने ही इस खबर को बेबुनियाद बताया था. साथ ही, विरोधी संगीतकारों द्वारा फैलाई गई अफवाह बताया. इसके अलावा 16 दिसंबर 2022 के दिन कौर बी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर खालिस्तानी आतंकी जरनैल सिंह भिंडरावाला की तस्वीर पोस्ट की थी, जिसके बाद वह विवादों में घिर गई थीं.
उन्होंने जस्सी गिल के साथ अपना पॉलीवुड डेब्यू गाना गाया 2013में एक फिल्म के गीत "क्लासमेट" के लिए।2019 में निर्मित कुदगर्ज मोहब्बत उनका पहला हिंदी दुख गीत होगा, जिसे उनके यूट्यूब चैनल पर लाखों बार देखा गया।

उनके कुछ धार्मिक गीत और "निशा जुड़े", "किसानों के समर्थन" का प्रतिनिधित्व करने वाला एक टुकड़ा, ने उनके दर्शकों को उनके लिए और भी अधिक आकर्षित किया। इंस्टाग्राम पर उनके 3.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं और दुनिया भर में उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने छोटे शहरों के पंजाबी संगीत समारोहों में मंच पर प्रदर्शन करने से लेकर अपने पंजाबी संगीत वीडियो का निर्माण करने तक का एक लंबा सफर तय किया है, और वह भी मुख्य भूमिका निभाते हुए और लगातार लाखों दिल जीतते हुए।

Comments

Popular posts from this blog

AVM

कंवल शर्मा

पंडित हरिप्रसाद चौरसिया