रीटा भादुड़ी
#17july
#04nov
रीता भादुड़ी
🎂जन्म 04 नवम्बर, 1955
जन्म भूमि लखनऊ, उत्तर प्रदेश
⚰️मृत्यु 17 जुलाई, 2018
मृत्यु स्थान मुम्बई, महाराष्ट्र
कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र अभिनय
प्रसिद्धि अभिनेत्री
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी रीता भादुड़ी का नाम जरीना वाहब के साथ उनकी बहन के रूप में कई बार जोड़ा गया था। जरीना और रीता बैचमेट थीं। दोनों ने साल 1973 में एफ़टीआईआई (FTII) से अभिनय का प्रशिक्षण लिया था।
हिन्दी सिने जगत की जानीमानी अभिनेत्री थीं। सन 1968 से वह फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय रहीं। अपने पांच दशक के कॅरियर में रीता भादुड़ी ने 'कभी हां कभी ना', 'क्या कहना', 'दिल विल प्यार व्यार' और 'मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं' जैसी फिल्मों में काम किया और प्रसिद्धि पाई। उन्होंने गुजराती फिल्मों में भी काम किया था।
परिचय
चर्चित अभिनेत्री रीता भादुड़ी का जन्म 4 नवम्बर सन 1955 में लखनऊ, उत्तर प्रदेश में हुआ था। गौरतलब है कि अपने तीन दशक लंबे कॅरियर में रीता भादुड़ी 30 से ज्यादा टीवी धारावाहिकों के अलावा लगभग 70 फ़िल्मों में नज़र आईं। टीवी शो की बात करें तो ‘छोटी बहू’, ’कुमकुम’, साराभाई वर्सेस साराभाई’, ‘अमानत’ ‘एक महल हो सपनों’ जैसे धारावाहिक हैं। जबकि फ़िल्मों की बात करें तो रीता भादुड़ी ‘सवान को आने दो’, ‘विश्वनाथ’, ‘अनुरोध’ से लेकर हाल के वर्षों में ‘क्या कहना’ और ‘दिल विल प्यार व्यार’ जैसी फ़िल्मों में नज़र आई थीं।
प्रसंग
अक्सर लोग रीता जी के सरनेम की वजह से उन्हें जया भादुड़ी की बहन समझा करते थे। 2011 में हुए एक इंटरव्यू में उन्होंने एक वाकया बताया था। उन्होंने बताया था कि एक बार जब मैं जयपुर आई थीं तो किसी ने मुझसे पूछा था कि "क्या मैं जया भादूड़ी की बहन हूं?" ये सुनकर मुझे बहुत गुस्सा आया था। उनका कहना था कि "मुझे इंडस्ट्री में इतने साल हो गए हैं, लेकिन लोगों को अभी तक ये नहीं पता चला कि हम दोनों में कोई कनेक्शन नहीं है। लोग मुझे जया की बहन समझने की गलती कर देते हैं।"
रीता भादुड़ी का नाम आदित्य पंचोली की पत्नी जरीना वाहब के साथ भी कई बार जोड़ा गया था। जरीना और रीता बैचमेट थीं। दोनों ने साल 1973 में एफ़टीआईआई (FTII) से अभिनय का प्रशिक्षण लिया था।
कार्य के प्रति लगन
रीता भादुड़ी ने एक बार इंटरव्यू में कहा था कि- "बुढ़ापे में होने वाली बीमारियों के डर से क्या काम करना छोड़ दें। मुझे काम करना और व्यस्त रहना पसंद है। मुझे हर समय अपनी खराब हालत के बारे में सोचना पसंद नहीं, इसलिए मैं खुद को व्यस्त रखती हूं। मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मुझे इतनी सपोर्टिव और समझने वाली कास्ट और क्रू के साथ काम करने का मौका मिला है।" रीता भादुड़ी ने अपनी एक्टिंग और काम से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई थी।
मृत्यु
फ़िल्म और टीवी की चर्चित अभिनेत्री रीता भादुड़ी का निधन 17 जुलाई, 2018 को मुम्बई, महाराष्ट्र में हुआ। वह 62 साल की थीं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनकी दोनों किडनी काफी कमजोर हो गयी थीं और लंबे समय से वह हर दूसरे दिन डायलिसिस के लिए जाया करती थीं। अपने अंतिम दिनों में रीता जी मुंबई के सुजय अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थीं, जहां उनका इलाज चल रहा था।
🎥
2012 केवी रीते जैश (
2003 मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूँ
2002 दिल विल प्यार व्यार
2002 मुलाक़ात
2000 क्या कहना
1999 होते होते प्यार हो गया
1998 जाने जिगर
1997 तमन्ना
1997 हीरो नं. 1
1997 विरासत
1996 खून की प्यासी
1996 प्यार जिंदगी है
1995 आतंक ही आतंक
1995 डांस पार्टी
1995 इंतेक़ाम के शोले
1995 माँ की ममता
1995 राजा
1994 स्टंटमैन
1994 कभी हाँ कभी ना
1993 दलाल
1993 रंग
1993 गेम
1993 आशिक आवारा
1993 इंसानियत के देवता
1993 अंत
1992 युद्धपथ
1992 तिलक
1992 घर जमाई
1992 अजीब दास्ताँ है ये
1992 बीटा
1991 लव
1991 मकान नं. 13
1991 खूनी पंजा
1991 आई मिलन की रात
1990 तेरी तलाश में
1990 घर हो तो ऐसा
1990 जंगल लव
1990 नेहरू: भारत का रत्न
1990 नया खून
1989 सिंदूर और बंदूक
1988 रामा ओ रामा
1988 घर में राम गली में श्याम
1987 दिलजला
1986 मैं बलवान
1985 फूलन देवी (1985 फ़िल्म)
1984 माया बाज़ार
1983 नास्तिक
1982 बेजुबान
1982 चलती का नाम जिंदगी
1981 वो फिर नहीं आए
1981 जग्या त्याथी सवार
1981 गरवी नार गुजरातन
1980 गेहरायी
1980 यूनीस-बीज़
1980 हम नहीं सुधरेंगे
1980 खंजर
1979 राधा और सीता
1979 गोपाल कृष्ण
1979 नागिन और सुहागन
1979 सावन को आने दो
1979 काशिनो डिक्रो
1978 कॉलेज गर्ल
1978 विश्वनाथ
1978 खून की पुकार
1977 आइना
1977 दीन अमादेर
1977 कुलवधू
1977 अनुरोध
1976 उधार का सिन्दूर
1976 - लाखो फुलानी (गुजराती फ़िल्म)
1975 जूली
1974 कन्याकुमारी
1968 तेरी तलाश में
📺टेलीविजन
बंटे बिगाडे दुलारी दूरदर्शन
मंज़िल मौसी दूरदर्शन
निमकी मुखिया दादी स्टार भारत
संजीवनी - एक चिकित्सा वरदान डॉ. राहुल मेहरा की दादी स्टार प्लस
काज्जल बिम्मो बुआ सोनी टी वी
साराभाई बनाम साराभाई इलाबेन उर्फ इला फुई स्टार वन
कोई दिल में है आशा की माँ सोनी टी वी
ज़मीन आसमान शन्नो
गिरजा देवी गृहिणी जी टीवी
हुद्द कर दी किरण/बीजी जी टीवी
सास बनाम बहू स्वयं: प्रतियोगी सहारा वन
हम सब बाराती माया जी टीवी
एक महल हो सपनों का फैबा सोनी टी वी
थोड़ा है थोड़े की जरूरत है सोनी टी वी
अमानत गायत्री कपूर जी टीवी
गृहलक्ष्मी का जिन्न गृहलक्ष्मी ज़ी टीवी (1994-97) राज जुत्शी जिन्न के रूप में
गोपालजी रुक्मणी ज़ी टीवी (1996)
छोटी बहू शांतिदेवी पुरोहित जी टीवी
हसरतेन सावी की चाची जी टीवी
मुजरिम हाज़िर दूरदर्शन
कुमकुम राजेश्वरी वाधवा स्टार प्लस
खिचड़ी हेमलता स्टार प्लस
बाइबल की कहानियाँ डेबोरा डी डी नेशनल
भागोंवाली-बाँटे अपनी तकदीर अहिल्या देवी (नानी) जी टीवी
रिश्ते (सीजन 1) जी टीवी
कृष्णाबेन खाखरावाला संतु बा सोनी टी वी
चुनौती डी डी नेशनल
श्रीमती कौशिक की पाँच बहुएँ नानी जी टीवी
बानी - इश्क़ दा कलमा बिजी रंग और रिश्ते
आज की हाउसवाइफ है...सब जानती है सोना की दादी जी टीवी
एक नई पहचान दादी माँ सोनी टी वी
मोहि विनय की माँ स्टार प्लस
जोश और शक्ति... जीवन के खेल सुमन वालिया (नानी जी) जी टीवी
Comments
Post a Comment