पवन राज मल्होत्रा

#02july 
पवन राज मल्होत्रा 
जन्म 02 जुलाई 1958
दिल्ली
माता-पिता: आशा रानी मल्होत्रा, ट्रिलोक राज मल्होत्रा
 
उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपना ग्रेजुएशन किया था। पवन को अभिनय में पहले से ही दिलचस्पी थी इसलिए पढ़ाई के बाद वह दिल्ली में ही एक थिएटर से जुड़ गए और अभिनय की बारीकियों को सीखा। थिएटर के दिनों में ही उन्हें उनका पहला सीरियल नुक्कड़ में काम मिला। साल 1986 में दूरदर्शन के सीरियल 'नुक्कड़' में उन्होंने सईद बनकर फैंस के दिल में जगह बनाई।
पवन मल्होत्रा का जन्म 2 जुलाई 1958 को दिल्ली में हुआ था। अभिनेता का पूरा नाम पवन राज मल्होत्रा है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपना ग्रेजुएशन किया था। पवन को अभिनय में पहले से ही दिलचस्पी थी इसलिए पढ़ाई के बाद वह दिल्ली में ही एक थिएटर से जुड़ गए और अभिनय की बारीकियों को सीखा। थिएटर के दिनों में ही उन्हें उनका पहला सीरियल नुक्कड़ में काम मिला। साल 1986 में दूरदर्शन के सीरियल 'नुक्कड़' में उन्होंने सईद बनकर फैंस के दिन में जगह बनाई।
अभिनेता के पिता चाहते थे कि पवन उनकी तरह बिजनेस में ही हाथ आजमाए और बिजनेसमैन बनें, लेकिन अभिनय में दिलचस्पी के कारण पवन ने मनोरंजन की दुनिया में कदम रखा। 'नुक्कड़' के अलावा वह 'मनोरंजन', 'ये जो है जिंदगी', 'मालाबार हिल्स', 'इंतजार' जैसे कई सीरियल्स में अहम भूमिका निभा चुके हैं।
टीवी की दुनिया में नाम कमाने के बाद पवन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में किस्मत आजमाई और वहां भी अपने अभिनय का सिक्का जमाया। साल 1984 में आई ‘अब आएगा मजा’ फिल्म से पवन ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। फिर उन्होंने कई फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी के लिए लोहा मनवाया। साल 1985 में आई फिल्म 'खामोश' और 1989 की फिल्म 'बाघ बहादुर' जैसी नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्मों में पवन को खास पहचान मिली थी। 'जब वी मेट' फिल्म में पवन ने करीना कपूर के चाचा की भूमिका निभाई थी और दर्शकों के दिल को एक बार फिर जीत लिया था।
पवन ने सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की भूमिकाएं निभाईं और कई बेहतरीन किरदारों के जरिए नाम कमाया। पवन मल्होत्रा ने 'ब्लैक फ्राईडे', 'डॉन', 'भाग मिल्खा भाग' और' रूस्तम' समेत कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय का जलवा बिखेरा। कई किरदारों के लिए अभिनेता ने अवॉर्ड भी जीते हैं। अब अभिनेता '72 हूरें' में अपनी अदाकारी का छाप छोड़ी।

🎥
भाग मिलखा भाग
ब्लैक फ्राईडे,
डॉन (शाहरूख खान अभिनीत)
बाघ बहादुर
सलीम लंगड़े पे मत रो
2007 जब वी मैट 
2007 माई नेम इज़ एंथोनी गोंज़ालेज़ 
2003 करिश्मा 
1995 ब्रदर्स इन ट्रबल 
1994 तर्पण 
1991 अंतर्नाद 
1991 सौ करोड़

पंजाबी फिल्में 
पंजाब 1984, 2014
एह जनम तुम्हारे लेखे, 2015
सुपर सिंह, 2017

📺
नुक्कड़
सरकस
एक नयी छोटी सी ज़िन्दगी

पुरुस्कार
राष्ट्रीय पुरस्कार – फ़कीर (हिंदी) – 1998
नंदी विशेष जूरी पुरस्कार – ऐथे (तेलुगु) – 2003
फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार (तेलुगु) - ऐथे – 2003 
2022 फ़िल्मफ़ेयर ओटीटी अवार्ड्स - तब्बार 2022 (ड्रामा सीरीज़ में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता)

Comments

Popular posts from this blog

AVM

कंवल शर्मा

पंडित हरिप्रसाद चौरसिया