तिग्मांशु धूलिया
#03july
तिग्मांशु धूलिया
🎂03 जुलाई 1967
🎂03 जुलाई 1967
प्रयागराज अब(इलाहाबाद)
पत्नी: तुलिका धूलिया (विवा. 1989)
इनाम:
राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार सर्वश्रेष्ठफ़ीचर फ़िल्म
माता-पिता: केशव चन्द्र धूलिया, सुमित्रा धूलिया
शिक्षा: राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय
भारतीय हिन्दी फिल्म उद्योग बॉलीवुड के एक प्रसिद्ध निर्माता, निर्देशक, अभिनेता हैं।
उन्होने अपना कैरियर शेखर कपूर निर्देशित फिल्म बैंडिट क्वीन से बतौर अतिथि निर्देशक शुरू किया।
तिग्मांशु का जन्म उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में 3जुलाई 1967 को हुआ था। उनका परिवार मूल रूप से उत्तराखंड के पौङी जिले के मदनपुर गाँव से है।उनके पिता स्व. केशव चन्द्र धूलिया हाईकोर्ट के जज थे और माता श्रीमती सुमित्रा धूलिया संस्कृत की प्रोफ़ेसर थीं। तिग्मांशु ने अपनी प्रारम्भिक पढाई सेंट जोसेफ स्कूल और एंग्लो बंगाली इण्टरमिडियेट कालेज से की। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से उन्होने अंग्रेजी, अर्थशास्त्र और आधुनिक इतिहास में स्नातक की पढाई पूरी की। इसके बाद उन्होने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से रंगमंच में परास्नातक किया।
तिग्मांशु ने 1999 में बैंडिट क्वीन में बतौर कास्टिंग निर्देशक अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की। उन्होने इस फिल्म में संवाद भी लिखे। इन्होने मणिरत्नम निर्देशित फिल्म दिल से की पटकथा भी लिखी। वर्ष 2000 में आयी आसिफ कपाङिया निर्देशित फिल्म द वारियर में भी उन्होने कास्टिंग का काम किया। उन्होने स्टिफ अपर लिप्स और बाम्बे ब्ल्यूज में भी कास्टिंग की।
निर्देशक के रूप में तिग्मांशु ने अपना कैरियर वर्ष 2003 की फिल्म हासिल के साथ शुरु किया। इस फिल्म के लिये इरफ़ान खान को फिल्मफेयर का नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कर मिला। 2004 में उन्होने इरफ़ान खान, जिमी शेरगिल और उदय चोपड़ा को लेकर चरसः ए ज्वाइण्ट ऑपरेशन निर्देशित की। 2011 में तिग्मांशु निर्देशित दो फिल्मे प्रदर्शित हुईः शागिर्द और साहब बीबी और गैंगस्टर। वर्ष 2012 में धूलिया निर्देशित फिल्म पान सिंह तोमर प्रदर्शित हुई। यह फिल्म चंबल के बाग़ी बने पान सिंह तोमर, जो बाधा दौड़ में 7 बार का राष्ट्रीय रिकार्डधारी था, के जीवन पर आधारित थी। बैंडिट क्वीन करते समय ही तिग्मांशु ने पान सिंह के बारे में सुना था। इस फिल्म में इरफ़ान खान मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म के निर्देशन के लिये तिग्मांशु की खासी सराहना हुई।इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया। तिग्मांशु द्वारा निर्देशित लेटेस्ट फिल्म मिलन टॉकीज है जिसमें अली फज़ल और श्रद्धा श्रीनाथ मुख्य भूमिका में हैं।
बतौर अभिनेता तिग्मांशु ने अपने कैरियर की शुरुआत अनुराग कश्यप निर्देशित फिल्म गैंग्स ऑफ़ वासेपुर-भाग 1 से की। इस फिल्म के भाग 1 और भाग 2 दोनो में उन्होने रामाधीर सिंह का किरदार निभाया। इस किरदार के लिए धूलिया को निर्देशक की सराहना भी मिली। अनुराग कश्यप के अनुसार,"तिग्मांशु हमेशा से ही अच्छे अभिनेता रहे हैं"।इससे पहले अनुराग ने भी तिग्मांशु की फिल्म शागिर्द (2011) में बंटी भैया की भूमिका निभाई थी तिग्मांशु ने 15 मार्च 2019 को रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म Milan Talkies में भी अभिनय किया जिसमें उन्होंने अली फज़ल के पिता की भूमिका अदा की है।
📺टेलीविजन
कृष्णाज़ ड्रीम – (1993) – चैनल फ़ोर
हम बम्बई नहीं जायेंगे – (1993) – बीआई टेलीविज़न
नया दौर – (1995) – ज़ी टीवी
एक शाम की मुलाक़ात – स्टार बेस्टसेलर – स्टार प्लस
भोरों ने खिलाया फूल – स्टार बेस्टसेलर – स्टार प्लस
अनेको हिटलर्स – स्टार बेस्टसेलर – स्टार प्लस
फुर्सत में – स्टार बेस्टसेलर – स्टार प्लस
हम साथ साथ हैं क्या? – स्टार बेस्टसेलर – स्टार प्लस
मुसाफ़िर – स्टार बेस्टसेलर – स्टार प्लस
युद्ध -(2014)- सोनी टीवी
कुछ तो है तेरे मेरे दरमियाँ (2015) – स्टार प्लस में स्वयं के रूप में
सीआईडी (2018) - सोनी टीवी
क्रिमिनल जस्टिस (2019) - हॉटस्टार - शो का निर्देशन किया
द ग्रेट इंडियन मर्डर (2022) डिज़्नी+ हॉटस्टार - निर्देशक
गरमी (2023) सोनीलिव - निर्देशक
अभिनय श्रेय
1991 कहानी एक कन्या की
2014 युद्ध
2018 रंगबाज
2019 फिक्सर
2021
तांडव
कॉल माई एजेंट: बॉलीवुड
2023
कालकूट
कमांडो
🎥
1992 इलेक्ट्रिक मून
1994 बैंडिट क्वीन
1995 बॉम्बे ब्लूज़
1996 तेरे मेरे सपने
1998 कठोर ऊपरी होंठ
1998 दिल से..
2002 बस इतना सा ख्वाब है
2003 हासिल
2004 चरस
2005 परिवार: रक्त संबंध
2011 साहेब बीवी और गैंगस्टर
2011 शागिर्द
2012 पान सिंह तोमर
2012 गैंग्स ऑफ वासेपुर - भाग 2
2012 गैंग्स ऑफ वासेपुर
2013 बुलेट राजा
2013साहेब, बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स
2013 शाहिद
2015 नायक
2015 मांझी - द माउंटेन मैन
2017 राग देश
2018 शून्य
2018 बारिश और चाउमीन
2018 साहेब, बीवी और गैंगस्टर 3
2019 मिलन टॉकीज
2020 रात अकेली है
2020 यारा
2022 पवित्र गाय
2025 श्रीमान मैं

Comments
Post a Comment