कैटरीना कैफ

#16july
कटरीना कैफ
🎂 16 जुलाई 1983

16 जुलाई 1983  ब्रिटिश हांगकांग
पति: विक्की कौशल (विवा. 2021)
माता-पिता: मोहम्मद कैफ, सुज़ैन टरकुअट
भाई: ईसाबेल कैफ, अनिला कैफ, माइकल कैफ, आयेशा कैफ, हबीबा कैफ,
कैटरीना कैफ़  एक ब्रितानी भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं,जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्म जगत में काम करती हैं, हालांकि उन्होनें कुछ तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। भारत की सबसे अधिक पारिश्रमिक पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक होने के साथ-साथ, कैटरीना को सबसे आकर्षक हस्तियों में से एक के रूप में मीडिया में उद्धृत किया जाता है।
☑️एक सफल मॉडलिंग कैरियर के बाद, 2003 में कैटरीना ने व्यावसायिक रूप से असफल फ़िल्म बूम में एक भूमिका के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। फलस्वरूप वह एक तेलुगू हिट फिल्म, रोमांटिक कॉमेडी मल्लीस्वारी में दिखाई दी। कैफ ने बाद में रोमांटिक कॉमेडी मैंने प्यार क्यूँ किया और नमस्ते लंदन के साथ बॉलीवुड में व्यावसायिक सफलता अर्जित की, जिनमें से बाद वाली के लिये उनके अभिनय की प्रशंसा हुई। इसके बाद उनकी कुछ और सफल फ़िल्में आईं जैसे पार्टनर, वेलकम, सिंह इज़ किंग।

2009 में आई फ़िल्म न्यू यॉर्क जिसके लिये उन्हें फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार का नामांकन मिला, ने उनके करियर को नया मोड़ दिया। वह बाद में राजनीति, ज़िंदगी न मिलेगी दोबारा, मेरे ब्रदर की दुल्हन और एक था टाइगर जैसी हिट फिल्मों में और अधिक प्रमुख भूमिकाओं में दिखीं। वो धूम 3 में संक्षिप्त भूमिका में दिखीं जिसने भारतीय फ़िल्मों में सबसे ज़्यादा कमाई की थी। अपने अभिनय कौशल के लिए समीक्षकों से मिश्रित समीक्षाएँ प्राप्त करने के बावजूद, उन्होनें अपने आप को हिंदी फिल्मों में व्यावसायिक रूप से एक सफल अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया है।

अभिनय के अलावा, कैटरीना स्टेज शो और अवार्ड कार्यक्रमों में भाग लेती हैं। वह विशेष रूप से अपने निजी जीवन के बारे में संरक्षित रहने के लिए जानी जाती हैं, जो व्यापक रूप से मीडिया जांच का विषय रहा हैं।
🎥
2003 बूम
2005
मैंने प्यार क्यूँ किया
सरकार
2006 हमको दीवाना कर गये
2007
नमस्ते लंदन
पार्टनर
वैलकम
अपने
2008
रेस
सिंह इज़ किंग
हैलो
युवराज
2009
न्यूयार्क
ब्लू
गजब प्यार की गजब कहानी
दे दना दन
2010
राजनीति
तीस मारखा
2011
जिंदगी ना मिले गी दोबारा
बॉडीगार्ड
मेरे ब्रदर की दुल्हन
2012
अग्निपथ
एक था टाइगर
जबतक हे जान
2013
मै हु कृष्ण
बोम्बे टाकीज
धूम 3
2014
बैंग बैंग
2015
फैंटम
2016
फितूर
एक बार देखो
2017
जग्गा जासूस
टाइगर ज़िंदा है
2018
ठगस ऑफ हिंदुस्तान
जीरो
2023टाइगर3

Comments

Popular posts from this blog

AVM

कंवल शर्मा

पंडित हरिप्रसाद चौरसिया