उर्वशी शर्मा
#13july
उर्वशी शर्मा
13 जुलाई 1984
दिल्ली
पति: सचिन जे जोशी (विवा. 2012)
बच्चे: समायरा जोशी
बहन: सुचेता शर्मा
उर्वशी शर्मा का जन्म 13 जुलाई 1984 को दिल्ली में हुआ। उन्होंने फरवरी 2012 में अपने उद्यमी/अभिनेता दोस्त सचिन जोशी से विवाह किया।उन्होंने विवाह के बाद अपना नाम उर्वशी शर्मा से बदलकर रैना जोशी रख लिया।
कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन में उर्वशी एक नए पैशन को जीती नज़र आई। उन्होंने इस दौरान मोमबत्ती बनाने और कढाई करने में समय व्यतीत किया। उर्वशी ने भगवान शिव, गणेश, मदर मैरी, जीजस जैसी कई कढाई की उन्होंने।
उर्वशी शर्मा भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री एवं मॉडल हैं। उन्होंने बॉबी देओल, अक्षय खन्ना अभिनीत फिल्म नकाब से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। नकाब फिल्म के लिए वे फिल्मफेयर पुरस्कार में बेस्ट फिमेल एक्ट्रेस डेब्यू के लिए नॉमिनेट भी हुई थी। फिल्म में उनके काम को दर्शकों द्वारा जरूर पसंद किया गया, लेकिन बॉलीवुड में उनकी पारी ज्यादा लंबी नहीं चल पाई। इसके बाद उन्होंने तेलुगू फिल्म थ्री में भी काम किया। वे अक्षय कुमार-तृषा कृषनन अभिनीत खट्टा मीठा फिल्म में दिखाई दी थी। इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार की छोटी बहन का किरदार निभाया था। 2009 में प्रदर्शित बाबर फिल्म में वे अभिनेता सोहम शाह के साथ लीड भूमिका में दिखाई दी थी। उनकी अंतिम फिल्म 2012 में चक्रधर थी। उर्वशी 2008 में टीवी रियलिटी शो फीयर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी के खिलाड़ी में भी दिखाई दी थी। उन्होंने टीवी शो अम्मा (2016) में अम्मा की लीड भूमिका निभाई थी।
🎥
2007 नक़ाब
2009 बाबर
2010 खट्टा मिठा
2010 आक्रोश
2012 चक्रधार
Comments
Post a Comment