गुरदीप मेंहदी
#01july
गुरदीप मेंहदी
🎂01 जुलाई 1989
दिल्ली
पत्नी: जेसिका सिंह (विवा. 2016)
माता-पिता: दलेर मेंहदी
एल्बम: Meri Shadi Karao
रिकॉर्ड लेबल: टी-सीरीज़
दादा या नाना: अजमेर सिंह चन्दन, बलबीर कौर
गुरदीप मेहंदी एक भारतीय गायक, संगीत निर्देशक और अभिनेता हैं; वे पंजाबी और हिंदी फिल्म उद्योग में काम करते हैं। उनका जन्म 01 जुलाई 1989 को दिल्ली में हुआ था। वे प्रसिद्ध भारतीय गायक दलेर मेहंदी के बेटे हैं . उनका गाना ' सहेली ' संगीतकार बोहेमिया के साथ 'सॉन्गट्रेक' हिट रहा। उन्होंने फॉक्स लाइफ इंडिया के म्यूजिकल शो 'साउंडट्रेक' में भी अपनी प्रस्तुति दी है।
उन्होंने 2013 में रिलीज हुई फिल्म ' मेरी शादी कराओ' से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। ', एक बॉलीवुड फिल्म। सैयद नूर गुरदीप ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। उन्होंने पंजाबी फिल्म 'दिल्ली 1984' भी की है जो 2015 में रिलीज हुई थी। गुरदीप दुनिया भर के कार्यक्रमों में अपनी संगीतमय प्रस्तुतियां देते हैं
पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप की उनकी मंगेतर जेसिका सिंह से शादी को 1 साल पूरा हो चुका है। बतादें कि यूरोपियन कंट्री फिनलैंड में हुई इस शादी में दलेर के फैमिली मेंबर्स और उनके करीबी पहुंचे थे। दलेर मेंहदी की बहू पेशे से एक मॉडल हैं और वे बॉलीवुड मूवीज में भी काम कर चुकी हैं जिसमें वे अपने पति गुरदीप के साथ नजर आई थीं। मॉडल के साथ-साथ एक्ट्रेस भी हैं जेसिका...
- फिनलैंड में जन्मी जेसिका पेशे से मॉडल और एक्ट्रेस हैं। वह मिस इंडिया यूरोप की पहली रनरअप भी रह चुकी हैं।
- यह भी बता दें कि शादी से पहले जेसिका, गुरदीप के अपोजिट में फिल्म 'दिल्ली 1984' में लीड रोल भी कर चुकी हैं।
- दोनों की शादी के एक साल पहले सगाई हो चुकी थी। फैमिली सूत्रों की मानें तो दोनों शादी के लिए सही वक्त का इंतजार कर रहे थे।
- रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरदीप और जेसिका की यह लव मैरिज है।
गुरदीप बॉलीवुड में कर चुके हैं डेब्यू
- अपने पिता दलेर मेहंदी की तरह ही गुरदीप सिंगर और एक्टर हैं।
- 2014 में रिलीज हुआ उनका गाना सहेली काफी हिट हुआ था। इसके बाद से ही वह भारत समेत विदेशों में कई शो में परफॉर्म कर चुके हैं।
- उन्होंने 2013 में सईद नूर की फिल्म 'मेरी शादी कराओ' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
- इस फिल्म में बतौर सरदार लीड रोल में थे। फिल्म में उनके साथ राधिका वैद्य लीड एक्ट्रेस थीं।
Comments
Post a Comment