इंदर कुमार

 'इंदर कुमार'
🎂जन्म- 26 अगस्त, 1972, जयपुर; 
⚰️मृत्यु- 28 जुलाई, 2017, मुम्बई

 भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध सहायक अभिनेताओं में से एक थे। उन्होंने 20 से भी अधिक बॉलीवुड फ़िल्मों में काम किया था। इंद्र कुमार ने 1996 में फ़िल्म 'मासूम' से अपने फ़िल्मी कॅरियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अभिनेता सलमान ख़ान के साथ 'तुमको ना भूल पाएंगे' और 'कहीं प्यार न हो जाये' जैसी सफल फ़िल्मों में काम किया था।

परिचय

अभिनेता इंद्र कुमार का जन्म 26 अगस्त, 1972 को जयपुर, राजस्थान में हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड में अपने कॅरियर का आगाज 1996 में फ़िल्म ‘मासूम’ से किया था। 2017 में आई ‘हु इज द फ़र्स्ट वाइफ़ ऑफ़ माई फ़ादर’ उनकी आखिरी फ़िल्म थी। इंद्र कुमार को सलमान ख़ान की पॉपुलर फ़िल्म ‘वांटेड’ में निभाये गए किरदार के लिए काफ़ी सराहा गया था।

फ़िल्मी कॅरियर

इंद्र कुमार ने हिन्दी सिनेमा में अपने कॅरियर की शुरुआत 1996 में आई फ़िल्म ‘मासूम’ से की थी। 2017 में आई फ़िल्म ‘हु इज द फ़र्स्ट वाइफ़ ऑफ़ माई फ़ादर’ उनकी आखिरी फ़िल्म के तौर पर याद रखी जाएगी। सलमान ख़ान के अलावा वह फ़िल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' में अक्षय कुमार के साथ भी नज़र आ चुके थे।
इंद्र कुमार

छोटे पर्दे की बात करें तो इंद्र चर्चित धारावाहित 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में मिहिर की भूमिका निभाया करते थे। 'कुंवारा', 'घूंघट', 'दंडनायक', 'मां तुझे सलाम', 'हथ‍ियार' उनकी सबसे चर्चित फ़िल्मों में से हैं।

इंद्र कुमार को सलमान ख़ान की पॉपुलर फ़िल्म ‘वांटेड’ में निभाये गए किरदार के लिए काफ़ी सराहा गया था। इंद्र कुमार के कॅरियर में वह दौर भी आया, जब साल 2014 में उन पर बलात्कार का आरोप लगा था। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बलात्कार की पुष्टि होने के बाद उनको जेल भी जाना पड़ा था

मृत्यु

इंद्र कुमार की मृत्यु 28 जुलाई, 2017 को तड़के दिल का दौरा पड़ने से हो गई। उन्हें मुंबई के अंधेरी इलाके में मौजूद उनके घर पर सुबह बेहोशी की हालत में पाया गया था। वह 43 साल के थे। अंधेरी स्थित उनके निवास पर सुबह दो बजे उन्हं दिल का दौरा पड़ा था। वर्तमान में वह कॉमिक फ़िल्म ‘फटी पड़ी है यार’ पर काम कर रहे थे।
🎥
1996 खिलाडियों का खिलाड़ी
1996 मासूम
1997 घूंघट
1998 तिरछी टोपीवाले
1998 दंड नायक
2000 बागी
2000 कुंवारा
2000 कहीं प्यार ना हो जाए
2000 गज गामिनी
2002 माँ तुझे सलाम
2002 तुमको ना भूल पाएंगे
2002 हथियार
2002 मसीहा
2002 काबू
2004 एक और अमर प्रेम
2005 अग्निपथ बंगाली
2006 आर्यन - अटूट
2009 पेइंग गेस्ट
2009 वांछित
2011 ये दूरियां
2018 क्रिना
2020 इट्स माई लाइफ
📺
2001 रंगोली
2002 क्योंकि सास भी कभी बहू थी
2009 सीआईडी
2013 फियर फाइल्स: डर की सच्ची तसवीरें
अभिनेता इंद्र कुमार की पुण्यतिथि पर हार्दिक श्रद्धांजली
इंद्र कुमार अथवा 'इंदर कुमार'
जन्म- 26 अगस्त, 1972, जयपुर; 
मृत्यु- 28 जुलाई, 2017, मुम्बई) भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध सहायक अभिनेताओं में से एक थे। उन्होंने 20 से भी अधिक बॉलीवुड फ़िल्मों में काम किया था। इंद्र कुमार ने 1996 में फ़िल्म 'मासूम' से अपने फ़िल्मी कॅरियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अभिनेता सलमान ख़ान के साथ 'तुमको ना भूल पाएंगे' और 'कहीं प्यार न हो जाये' जैसी सफल फ़िल्मों में काम किया था।

परिचय

अभिनेता इंद्र कुमार का जन्म 26 अगस्त, 1972 को जयपुर, राजस्थान में हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड में अपने कॅरियर का आगाज 1996 में फ़िल्म ‘मासूम’ से किया था। 2017 में आई ‘हु इज द फ़र्स्ट वाइफ़ ऑफ़ माई फ़ादर’ उनकी आखिरी फ़िल्म थी। इंद्र कुमार को सलमान ख़ान की पॉपुलर फ़िल्म ‘वांटेड’ में निभाये गए किरदार के लिए काफ़ी सराहा गया था।

फ़िल्मी कॅरियर

इंद्र कुमार ने हिन्दी सिनेमा में अपने कॅरियर की शुरुआत 1996 में आई फ़िल्म ‘मासूम’ से की थी। 2017 में आई फ़िल्म ‘हु इज द फ़र्स्ट वाइफ़ ऑफ़ माई फ़ादर’ उनकी आखिरी फ़िल्म के तौर पर याद रखी जाएगी। सलमान ख़ान के अलावा वह फ़िल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' में अक्षय कुमार के साथ भी नज़र आ चुके थे।
इंद्र कुमार

छोटे पर्दे की बात करें तो इंद्र चर्चित धारावाहित 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में मिहिर की भूमिका निभाया करते थे। 'कुंवारा', 'घूंघट', 'दंडनायक', 'मां तुझे सलाम', 'हथ‍ियार' उनकी सबसे चर्चित फ़िल्मों में से हैं।

इंद्र कुमार को सलमान ख़ान की पॉपुलर फ़िल्म ‘वांटेड’ में निभाये गए किरदार के लिए काफ़ी सराहा गया था। इंद्र कुमार के कॅरियर में वह दौर भी आया, जब साल 2014 में उन पर बलात्कार का आरोप लगा था। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बलात्कार की पुष्टि होने के बाद उनको जेल भी जाना पड़ा था

मृत्यु

इंद्र कुमार की मृत्यु 28 जुलाई, 2017 को तड़के दिल का दौरा पड़ने से हो गई। उन्हें मुंबई के अंधेरी इलाके में मौजूद उनके घर पर सुबह बेहोशी की हालत में पाया गया था। वह 43 साल के थे। अंधेरी स्थित उनके निवास पर सुबह दो बजे उन्हं दिल का दौरा पड़ा था। वर्तमान में वह कॉमिक फ़िल्म ‘फटी पड़ी है यार’ पर काम कर रहे थे।

Comments

Popular posts from this blog

AVM

कंवल शर्मा

पंडित हरिप्रसाद चौरसिया