बी आर इशारा

#07sep #25july 
BR इशारा
*●▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬●
  🎂07 सितंबर 1934,
 माँ चिंतपूर्णी मंदिर, चिंतपूर्णी
⚰️25 जुलाई 2012, 
मुम्बई
पत्नी: रेहाना सुल्तान (विवाह 1984–2012)

रहना सुल्ताना पत्नी

प्रसिद्ध लेखक और फ़िल्म निर्देशक थे। उन्होंने एक लम्बा संघर्षशील जीवन जीया। वे हिमाचल प्रदेश के ऊना ज़िले में किसी पहाड़ी गांव के रहने वाले थे। किशोर उम्र में ही भागकर मुम्बई आ गए थे।
●▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬●
  
प्रसिद्ध लेखक और फ़िल्म निर्देशक थे। उन्होंने एक लम्बा संघर्षशील जीवन जीया। वे हिमाचल प्रदेश के ऊना ज़िले में किसी पहाड़ी गांव के रहने वाले थे। किशोर उम्र में ही भागकर मुम्बई आ गए थे। यह भी कहा जाता है कि उन्होंने एक फ़िल्म स्टुडियो में चाय देने का काम भी किया। फिर बाद में फ़िल्म से जुड़े और अनेक छोटे-मोटे काम किए और निर्देशक को सहयोग देने की भूमिका तक पहुंचे। उन्होंने बासु भट्टाचार्य के अलावा दुलाल गुहा को निर्देशकीय सहयोग दिया। अपनी फ़िल्मों में नए लोगों को ब्रेक देने वाले बी.आर. इशारा ने अमिताभ बच्चन की फ़िल्म ‘एक नज़र’ का निर्देशन भी किया था। यह अमिताभ का सुपर सितारे से पहले का दौर था।

जीवन परिचय
हिमाचल प्रदेश के ऊना ज़िले में जन्मे लेखक और फ़िल्म निर्देशक बी. आर. इशारा मुम्बई के जुहु इलाके में रहा करते थे। हिमाचल प्रदेश से छोटी उम्र में ही मुंबई आ गए बी. आर. इशारा ने पहले छोटे-मोटे काम किए। शब्दों और विचारों के धनी बी. आर. इशारा ने शुरू में लेखकों की मदद की और बाद में स्वयं लेखक बन गए। उन्होंने हिंदी फ़िल्मों की लीक छोड़ी और नए ढंग के सिनेमा को लेकर आगे बढ़े। कहते हैं उनका मूल नाम रोशन लाल शर्मा था। मुंबई आने पर उन्होंने जहां पहली नौकरी की, उस निर्माता ने उन्हें बाबू नाम दिया। वह उन्हें अपने गुरु के नाम रोशन लाल से नहीं पुकारना चाहता था। बाबू ने पहले अपने नाम में राम जोड़ा। फिर लेखक बने तो अपना तखल्लुस इशारा रख लिया। हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री के राइटर्स एसोशिएसन के सक्रिय सदस्य थे। उन्होंने चेतना की हिरोइन रेहाना सुल्तान से शादी की थी।

कैरियर
इशारा को बोल्ड और समाज के बर्निंग इशूज पर फ़िल्में बनाने के लिए जाना जाता था। उन्होंने हिंदी फ़िल्मों में बोल्ड फ़िल्मों की शुरुआत की थी। ज़रूरत और चेतना जैसी फ़िल्मों से उन्होंने आठवें दशक के आरंभ में हिंदी फ़िल्मों के पारंपरिक दर्शकों को झकझोर दिया था। वे अक्सर नए कलाकारों को लेकर बोल्ड फ़िल्म बनाते थे। उन्होंने सबसे पहले एफटीआईआई से ग्रेजुएट होकर आए कलाकारों पर भरोसा किया और उन्हें अपनी फ़िल्मों में प्रतिभा दिखाने का मौका दिया। उनके द्वारा बनाई गई प्रमुख फ़िल्मों में हम दो हमारे दो, चेतना, चरित्र, औरत जैसी फ़िल्में हैं। उन्होंने प्रसिद्ध क्रिकेटर सलीम दुर्रानी को लेकर ‘चरित्र’ बनाई थी जो बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। बाबू राम इशारा ने रेहाना सुल्तान, परवीन बॉबी जैसे कलाकारों का पेश करने के साथ अमिताभ बच्चन, जया भादुड़ी, रीना रॉय, अनिल धवन, शत्रुघ्न सिन्हा, रजा मुराद, डैनी, विजय अरोड़ा, राज किरण जैसे कलाकारों के करिअर के आरंभ में बड़े मौके दिए। परवीन बॉबी को सबसे पहले अवसर बी. आर. इशारा ने ही दिया था।

निधन
बी. आर. इशारा का निधन 25 जुलाई 2012 को मुम्बई के क्रिटिकेयर अस्पताल में तपेदिक से हुआ था।

🎥

1 1964 आवारा बादल 
2 1969 इंसाफ का मंदिर 
3 1970 गुनाह और कानून 
4 चेतना 
5 1971 मन तेरा तन मेरा 
6 1972 मन जाइये 
7 एक नज़र 
8 ज़रूरत 
9 मिलाप 
10 1973 नई दुनिया नये लोग 
11 हाथी के दांत 
12 एक नाव दो किनारे 
13 दिल की राहें 
14 चरित्र 
15 1974 प्रेम शास्त्र 
16 दावत 
17 बाज़ार बंद करो 
18 1975 कागज़ की नाव 
19 1978 राहु केतु 
20 पल दो पल का साथ 
21 1979 घर की लाज 
22 1981 खारा खोटा 
23 करण 
24 1982 लोग क्या कहेंगे 
25 1983 जय बाबा अमरनाथ 
26 1984 औरत का इंतेक़ाम 
27 हम दो हमारे 
28 1985 सौतेला पति 
29 1986 औरत 
30 1987 बेसहारा 
३१ 1988 वो फिर आएगी 
32 सिला 
33 1994 जनम से पहले 
34 1996 सौतेला भाई 
35 हुकुमनामां

Comments

Popular posts from this blog

AVM

कंवल शर्मा

पंडित हरिप्रसाद चौरसिया