रीता भादुड़ी(मृत्यु)

रीता भादुड़ी🎂04 नवंबर 1955,⚰️ 17 जुलाई 2018
प्रसिद्ध अभिनेत्री रीताभादुड़ी
रीता भादुड़ी हिन्दी सिने जगत की
🎂04 नवंबर 1955, लखनऊ
⚰️ 17 जुलाई 2018, सुजय हॉस्पिटल, मुम्बई
माता-पिता: चंद्रिमा भादुड़ी
भाई: रूमा सेनगुप्ता, राका मुखर्जी, रनदेव भादुरी
 जानीमानी अभिनेत्री थीं। सन 1968 से वह फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय रहीं। अपने पांच दशक के कॅरियर में रीता भादुड़ी ने 'कभी हां कभी ना', 'क्या कहना', 'दिल विल प्यार व्यार' और 'मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं' जैसी फिल्मों में काम किया और प्रसिद्धि पाई। उन्होंने गुजराती फिल्मों में भी काम किया था।

परिचय

चर्चित अभिनेत्री रीता भादुड़ी का जन्म 4 नवम्बर सन 1955 में लखनऊ, उत्तर प्रदेश में हुआ था। गौरतलब है कि अपने तीन दशक लंबे कॅरियर में रीता भादुड़ी 30 से ज्यादा टीवी धारावाहिकों के अलावा लगभग 70 फ़िल्मों में नज़र आईं। टीवी शो की बात करें तो ‘छोटी बहू’, ’कुमकुम’, साराभाई वर्सेस साराभाई’, ‘अमानत’ ‘एक महल हो सपनों’ जैसे धारावाहिक हैं। जबकि फ़िल्मों की बात करें तो रीता भादुड़ी ‘सवान को आने दो’, ‘विश्वनाथ’, ‘अनुरोध’ से लेकर हाल के वर्षों में ‘क्या कहना’ और ‘दिल विल प्यार व्यार’ जैसी फ़िल्मों में नज़र आई थीं।

प्रसंग

अक्सर लोग रीता जी के सरनेम की वजह से उन्हें जया भादुड़ी की बहन समझा करते थे। 2011 में हुए एक इंटरव्यू में उन्होंने एक वाकया बताया था। उन्होंने बताया था कि एक बार जब मैं जयपुर आई थीं तो किसी ने मुझसे पूछा था कि "क्या मैं जया भादूड़ी की बहन हूं?" ये सुनकर मुझे बहुत गुस्सा आया था। उनका कहना था कि "मुझे इंडस्ट्री में इतने साल हो गए हैं, लेकिन लोगों को अभी तक ये नहीं पता चला कि हम दोनों में कोई कनेक्शन नहीं है। लोग मुझे जया की बहन समझने की गलती कर देते हैं।"

रीता भादुड़ी का नाम आदित्य पंचोली की पत्नी जरीना वाहब के साथ भी कई बार जोड़ा गया था। जरीना और रीता बैचमेट थीं। दोनों ने साल 1973 में एफ़टीआईआई (FTII) से अभिनय का प्रशिक्षण लिया था।

कार्य_के_प्रति_लगन

रीता भादुड़ी ने एक बार इंटरव्यू में कहा था कि- "बुढ़ापे में होने वाली बीमारियों के डर से क्या काम करना छोड़ दें। मुझे काम करना और व्यस्त रहना पसंद है। मुझे हर समय अपनी खराब हालत के बारे में सोचना पसंद नहीं, इसलिए मैं खुद को व्यस्त रखती हूं। मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मुझे इतनी सपोर्टिव और समझने वाली कास्ट और क्रू के साथ काम करने का मौका मिला है।" रीता भादुड़ी ने अपनी एक्टिंग और काम से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई थी।

मृत्यु

फ़िल्म और टीवी की चर्चित अभिनेत्री रीता भादुड़ी का निधन 17 जुलाई, 2018 को मुम्बई, महाराष्ट्र में हुआ। वह 62 साल की थीं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनकी दोनों किडनी काफी कमजोर हो गयी थीं और लंबे समय से वह हर दूसरे दिन डायलिसिस के लिए जाया करती थीं। अपने अंतिम दिनों में रीता जी मुंबई के सुजय अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थीं, जहां उनका इलाज चल रहा था।

🎥
2012 केवी रीते जैश (बूढ़ी औरत के रूप में)
2003 मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं (कलावती के रूप में)
2002 दिल विल प्यार व्यार
2002 मुलाक़ात (श्रीमती पाटकर के रूप में)
2000 क्या कहना (अजय की माँ के रूप में)
1999 ' होते-होते प्यार हो गया' (आशा के रूप में)
1998 जाने जिगर (श्रीमती प्रेम किशन के रूप में)
1997 तमन्ना (मदर सुपीरियर के रूप में)
1997 हीरो नं. 1 (श्रीमती लक्ष्मी विद्या नाथ के रूप में)
1997 विरासत (मौसी के रूप में)
1996 खून की प्यासी (पार्वती के रूप में)
1996 प्यार जिंदगी है
1995 आतंक ही आतंक (श्रीमती शिव चरण शर्मा के रूप में)
1995 डांस पार्टी (श्रीमती लज्जो शर्मा के रूप में)
1995 इंतेक़ाम के शोले
1995 माँ की ममता (शांति के रूप में)
1995 राजा (सरिता गरेवाल के रूप में)
1994 स्टंटमैन (रीना की माँ के रूप में)
1994 कभी हाँ कभी ना (मैरी सुलिवन के रूप में)
1993 दलाल (श्रीमती जून-जून वाला के रूप में)
1993 रंग (श्रीमती जोशी के रूप में)
1993 गेम (विक्रम की माँ के रूप में)
1993 आशिक आवारा (गायत्री के रूप में)
1993 इंसानियत के देवता (सुमित्रादेवी (रंजीत की पत्नी) के रूप में)
1993 अंत (प्रिया की माँ के रूप में)
1992 युद्धपथ (श्रीमती चौधरी के रूप में)
1992 तिलक
1992 घर जमाई
1992 अजीब दास्तां है ये (स्कूल-शिक्षक के रूप में)
1992 बीटा (नीता के रूप में)
1991 लव (स्टेला पिंटो के रूप में)
1991 मकान नं. 13 (शांति के रूप में)
1991 खूनी पंजा
1991 आई मिलन की रात
1990 तेरी तलाश में (शांता डी. संधू के रूप में)
1990 घर हो तो ऐसा (कंचन के रूप में)
1990 जंगल लव (रानी की माँ के रूप में)
1990 नेहरू: भारत का रत्न
1990 नया खून (सपना श्रीवास्तव के रूप में)
1989 सिंदूर और बंदूक
1988 रामा ओ रामा (मोनू की माँ के रूप में)
1988 घर में राम गली में श्याम (श्रीमती धरमचंद के रूप में)
1987 दिलजला (मृत बच्चे की माँ के रूप में)
1986 मैं बलवान (गीता, टोनी की माँ के रूप में)
1985 फूलन देवी (1985 फ़िल्म) (फूलन के रूप में)
1984 माया बाज़ार (सुरेखा के रूप में)
1983 नास्तिक (शांति के रूप में)
1982 बेजुबान (रेवती उर्फ ​​मीराबाई के रूप में)
1982 चलती का नाम जिंदगी
1981 वो फिर नहीं आये (रीता भादुड़ी के रूप में)
1981 जग्या त्याथी सवार
1981 गरवी नार गुजरातन
1980 गेहरायी (चेन्नी के रूप में)
1980 यूनीस-बीज़
1980 हम नहीं सुधरेंगे
1980 खंजर
1979 राधा और सीता (राधा एस. सक्सेना के रूप में)
1979 गोपाल कृष्ण (यशोदा के रूप में)
1979 नागिन और सुहागन (गौरी जे. सिंह/कमला के रूप में)
1979 सावन को आने दो (गीतांजलि के रूप में)
1979 काशिनो डिक्रो (राम के रूप में)
1978 कॉलेज गर्ल
1978 विश्वनाथ (मुन्नी के रूप में)
1978 खून की पुकार (रानी के रूप में)
1977 आइना (पूर्णा आर. शास्त्री के रूप में)
1977 दीन अमादेर
1977 कुलवधू
1977 अनुरोध (अंजू के रूप में)
1976 उधार का सिन्दूर (सुधा - प्रेमनाथ की बहन के रूप में)
1976 लाखो फुलानी (गुजराती फ़िल्म)
1975 जूली (उषा भट्टाचार्य के रूप में)
1974 कन्याकुमारी (पार्वती के रूप में)
1968 तेरी तलाश में

📺टेलीविजन

बंटे बिगाडे दुलारी दूरदर्शन
मंज़िल मौसी दूरदर्शन
निमकी मुखिया दादी स्टार भारत
संजीवनी - एक चिकित्सा वरदान डॉ. राहुल मेहरा की दादी स्टार प्लस
काज्जल बिम्मो बुआ सोनी टीवी
साराभाई बनाम साराभाई इलाबेन स्टार वन
कोई दिल में है आशा की माँ सोनी टीवी
ज़मीन आसमान शन्नो
गिरजा देवी गृहिणी जी टीवी
हुद्द कर दी किरण/बीजी जी टीवी
सास बनाम बहू स्वयं: प्रतियोगी सहारा वन
हम सब बाराती माया जी टीवी
एक महल हो सपनों का फैबा सोनी टीवी
थोड़ा है थोड़े की जरुरत है सोनी टीवी
अमानत गायत्री कपूर जी टीवी
गृहलक्ष्मी का जिन्न गृहलक्ष्मी ज़ी टीवी (1994-97) राज जुत्शी जिन्न के रूप में
गोपालजी रुक्मणी ज़ी टीवी (1996)
छोटी बहू शांतिदेवी पुरोहित जी टीवी
हसरतेन सावी की चाची जी टीवी
मुजरिम हाज़िर दूरदर्शन
कुमकुम राजेश्वरी वाधवा स्टार प्लस
खिचड़ी हेमलता स्टार प्लस
बाइबल की कहानियाँ डेबोरा डीडी नेशनल
भागोँवाली-बाँते अपनी तक़दीर अहिल्या देवी (नानी) जी टीवी
रिश्ते (सीजन 1) जी टीवी
कृष्णाबेन खाखरावाला संतु बा सोनी टीवी
चुनौती डीडी नेशनल
मिसेज कौशिक की पांच बहुएं नानी जी टीवी
बानी - इश्क़ दा कलमा बिजी रंग और रिश्ते
आज की हाउसवाइफ है... सब जानती है सोना की दादी जी टीवी
एक नई पहचान दादी माँ सोनी टीवी
मोहि विनय की माँ स्टार प्लस
जोश और शक्ति... जीवन के खेल सुमन वालिया (नानी जी) जी टीवी

Comments

Popular posts from this blog

AVM

कंवल शर्मा

पंडित हरिप्रसाद चौरसिया